कृष्ण-रुक्मणी के विवाह के साथ भागवत कथा का हुआ समापन

Editor-Dinesh Bhardwaj

जयपुर 25 जनवरी 2021  – राजधानी जयपुर के कानोता क्षेत्र लक्ष्मी विहार कॉलोनी में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया। भागवत कथा के आखिरी दिन कृष्ण रुक्मणी  के विवाह के साथ 101 किलो पुष्प वर्षा के साथ भगवान कृष्ण और रुक्मणी का विवाह संपन्न करवाया गया। भगवान के दरबार को बड़ी खूबसूरती के साथ सजाया गया। सात दिवसीय भागवत कथा में बृजवासी पंडित जितेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा सुनाई। कृष्ण का अवतार प्रीति सैनी और रुक्मणी का अवतार प्रीति जांगिड़ ने धारण किया। विवाह के दौरान श्रद्धालुओं ने जोरदार पुष्प वर्षा कर कृष्ण और रुक्मणी का स्वागत किया। इस दौरान भगवान कृष्ण के राधे राधे के जयकारों से पूरा पांडाल गुंजायमान हो गया। विवाह में रुक्मणी का कन्यादान कॉलोनी निवासी चंद्रकांता पांचाल और मनीषा जांगिड़ ने किया इस मौके पर राधा कृष्ण की बाल लीला का भी मंचन किया गया। बाल लीला में कंस वध होकर कृष्ण लीला का समापन हुआ। विवाह के पश्चात  प्रसादी वितरण का कार्यक्रम  किया गया सात दिवसीय कथा कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा 101 कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया। जिसमें महिलाए एक ही वेशभूषा धारण कर सिर पर कलश लिए शामिल हुई। इस दौरान महिलाओं ने भगवान कृष्ण के जोरदार जयकारे लगाए। इस मौके पर रामकरण शर्मा,सतनारायण शर्मा, केसरी लाल व्यास, विनोद जांगिड़, राम गोपाल पांचाल, राजेश शर्मा, विजय, बबलू, रवि, नितेश, सोनू जांगिड़ समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About Manish Mathur