Manish Mathur

‘वीर की कहानियां’ के दूसरे संस्करण के साथ मनाया बाल दिवस का जश्न

मुंबई, 15 नवम्बर, 2022: बच्चे देश का भविष्य हैं और आने वाले के नागरिक हैं। बाल दिवस के मौके पर वी की सीएसआर शाखा वी फाउन्डेशन ने एक विशेष कार्यक्रम के दौरान ‘वीर की कहानियां’ पुस्तक के दूसरे संस्करण का अनावरण किया। इस अवसर पर प्रतिभाशाली बच्चों को अकादमिक एवं पाठ्येत्तर उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया गया। यह पुस्तक वी फाउन्डेशन के विभिन्न सोशल इम्पैक्ट प्रोग्रामों से बच्चों के वास्तविक जीवन की कहानियों का संकलन है। इसके अलावा वी फाउन्डेशन ने पुस्तक ‘चलो मेरी स्टोरी पढ़ें’ का भी अनावरण किया है, जो समुदाय की कहानियों का संग्रह है। पुस्तक ‘वीर की कहानियां’ एवं ‘चलो मेरी स्टोरी पढ़ें’ का अनावरण उद्यमी, पर्वतारोही एवं संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के लिए ग्लोबल एडवोकेट अनुराग मालू ने किया। साथ ही पी बालाजी, चीफ़ रेग्युलेटरी एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स ऑफिसर, वीआईएल एवं डायरेक्टर वोडाफोन आइडिया फाउन्डेशन; और डॉ निलय रंजन, हैड, वोडाफोन आइडिया फाउन्डेशन भी मौजूद रहे। ‘वीर की कहानियां’ जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से बच्चों की कहानियों का संकलन है, जिन्होंने संघर्ष करते हुए अपने सपने साकार किए। इन कहानियों में बताया गया है कि कैसे वी फाउन्डेशन ने आधुनिक तकनीक के द्वारा बच्चों को उनकी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद की साथ ही अध्यापकों को भी नए तरीकों से ज्ञान बांटने में सक्षम बनाया। पुस्तक देखने/ पढ़ने के लिए विज़िट करें http://vicsr.flowpaper.com/https://vicsr.flowpaper.com/VIRKIKAHANIYAN वर्चुअल आयोजन के दौरान दर्शकों को सम्बोधित करते हुए मुकेश खन्ना, अभिनेता एवं टॉक शो होस्ट ने कहा, ‘‘हमारे देश का भविष्य आज के बच्चों पर निर्भर करता है। इनमें से हर बच्चे के भीतर एक शक्तिमान छिपा है। हमें अपने बच्चों को अपनी प्रतिभा को पहचानने में सशक्त बनाना होगा ताकि वे आने वाले कल में अपने लिए सही फैसले ले सकें तथा देश एवं दुनिया के उज्जवल भविष्य के निर्माण में योगदान दे सकें।’ वर्चुअल आयोजन के दौरान बात करते हुए पी बालाजी, चीफ़ रेग्युलेटरी एण्ड कॉर्पोरेट अफेयर्स ऑफिसर एवं डायरेक्टर, वी फाउन्डेशन ने कहा, ‘‘वी फाउन्डेशन में हमारा मानना है कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए, ताकि वे अपनी क्षमता का सही उपयोग कर एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें। हम हमेशा से शिक्षा को महत्व देते रहे हैं और हमने ऐसे प्रोग्राम विकसित किए हैं, जो तकनीकी हस्तक्षेपों के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार ला सकें तथा शिक्षा क्षेत्र को नया आयाम दे सकें। जिज्ञासा, गुरूशाला, टीचर्स एण्ड स्टूडेन्ट छात्रवृत्ति एवं टीचर्स रोबोटिक्स जैसी पहलों के द्वारा हम देश भर में 16 लाख से अधिक बच्चों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न कर चुके हैं। अपने प्रयासों के ज़रिए हम बच्चों के जीवन में सुधार लाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए तत्पर हैं।’ उद्यमी, पर्वतारोही एवं संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के लिए ग्लोबल एडवोकेट अनुराग मालू ने बताया, ‘‘हम सभी के सपने होते हैं, लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि हम इन सपनों को साकार करने के लिए किस तरह से प्रयास करते हैं। इसलिए पहले सपने देखिए और फिर उन्हें साकार करने की कोशिश कीजिए। आपको हर दिन अपने सपनों की दिशा में कोशिश करनी चाहिए। ऐसा कुछ नहीं जिसे आप न कर सकें, हमें अपने भीतर छिपे शक्तिमान की ताकत का उपयोग करते हुए अपनी क्षमता का प्रदर्शन करना है। सीखते रहें, कुछ नया करते रहे, अपने भीतर की क्षमता को पहचानें, दूसरों को भी इसके लिए मदद करें। याद रखें, अपने भविष्य में सुधार लाकर आप दुनिया के भविष्य को नया आयाम देते हैं। सपने देखिए और विश्वस्तरीय लक्ष्यों को हासिल करने में अपना योगदान दीजिए।’ ‘गुरूशाला’ ज्ञान को साझा करने का एक मंच है जो डिजिटल रूप से अध्यापकों और छात्रों को लर्निंग मटीरियरल एक्सेस एवं अपलोड करने में सक्षम बनाता है, वे जब चाहें, जहां चाहें इसका उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा वी फाउन्डेशन का फ्लैगशिप प्रोग्राम ‘जिज्ञासा’ अध्यापकों की क्षमता निर्माण में मदद करता है, उन्हें डिजिटल कंटेंट, प्रशिक्षण के उपकरणों एवं पढ़ाने के आधुनिक तरीकों के साथ अध्ययन-अध्यापन को रोचक बनाता है। यह अध्ययन के लिए बुनियादी सुविधाओं में सुधार लाता है। वोडाफोन आइडिया का टीचर्स स्कॉलरशिप प्रोग्राम अध्यापकों को ई-लर्निंग के लिए बुनियादी सुविधाएं जैसे लैपटॉप, ऑनलाईन कोर्सेज़ आदि उपलब्ध कराता है।’

Read More »

उत्कर्ष : देश की डिजिटल शिक्षा जगत में क्रान्ति के प्रतीक उत्कर्ष एप के गौरवमयी चार वर्ष पूर्ण

जोधपुर,14 नवंबर. 2022 : उत्कर्ष क्लासेस एंड एजुटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा चार वर्ष पहले लॉन्च किया गया डिजिटल शिक्षा का सशक्त माध्यम उत्कर्ष एप निरंतर सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ते हुए रविवार, 13 नवंबर को अपनी चौथी वर्षगाँठ मना रहा है। चार वर्ष पहले ई-उत्कर्ष के नाम से देश भर के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाला यह …

Read More »

भिलाई में हुआ ज्योतिष रत्नमय महोत्सव के पोस्टर का विमोचन

जयपुर, 14 नवंबर. 2022 :1500 ज्योतिष जयपुर की धरती पर अपने टैलेंट से जयपुर और देश भर के हर उम्र के लोगों को टिप्स देंगे। वे अपनी केलक्यूलेशन से सटीक बात करेंगे। यह पहला मौका होगा जब जयपुर में ऐसा नजारा देखने को मिलेगा। 20 नवंबर को बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले ज्योतिष रत्नमय महोत्सव के पोस्टर का विमोचन …

Read More »

उत्साह व उमंग के साथ हुआ चार दिवसीय स्टोनमार्ट का समापन

जयपुर, 14 नवंबर। इंडिया स्टोनमार्ट 2022 के 11वें संस्करण का आज उत्साह और जोश के साथ समापन हुआ। समापन सत्र को संबोधित करते हुए राजस्थान की उद्योग मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने कहा कि गत संस्करणों की तरह 11वां स्टोनमार्ट खरीदारों व विक्रेताओं, दोनों के लिए विचारों के आदान-प्रदान करने, प्रत्यक्ष व्यापारिक लिंक बनाने और स्टोन मार्केट के विकास में …

Read More »

भारतीय शिल्प संस्थान द्वारा डिजाइन प्रतियोगिता

जयपुर 14 नवम्बर ।  भारत सरकार की पहल ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अन्तर्गत भारतीय षिल्प संस्थान (आईआईसीडी) ने स्कूल एवं कॉलेज के छात्रों के लिये आज प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक अपने प्रागंण में एक डिजाइन प्रतियोगिता आयोजन किया । इस प्रतियोगिता में 11 वी एवं 12वीं कक्षा के तकरीबन 150-160 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।  यह …

Read More »

आज राजधानी जयपुर में भगवान श्री झूलेलाल को समर्पित झूलेलाल साईं की अमृतवाणी का लोकार्पण समारोह

जयपुर, 12 नवंबर. 2022 :आज राजधानी जयपुर में भगवान श्री झूलेलाल को समर्पित झूलेलाल साईं की अमृतवाणी का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया… इस अमृतवाणी भजन का लोकार्पण, कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची dcp सुनीता मीना, गायिका व लेखिका डॉ रेखा धनकानी ने बटन दबा कर किया…अमृतवाणी के बारे में बताते हुए लेखिका एवं गायिका डॉ रेखा धनकानी ने कहा …

Read More »

CII- Yi जयपुर 14 नवंबर को ‘चाइल्ड सेफगार्डिंग लेसन’ का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड रचने का करेगा प्रयास

जयपुर, 12 नवंबर। बाल दिवस के अवसर पर CII-Yi (यंग इंडियंस) जयपुर चैप्टर 14 नवंबर को जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में एक ही स्थान पर चाइल्ड सेफगार्डिंग लेसन (गुड टच बैड टच) में भाग लेने वाले छात्रों की सबसे बड़ी संख्या के लिए मौजूदा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (जीडब्ल्यूआर) को तोड़ने की योजना बना रहा है। इस पहल में 6-16 …

Read More »

आज राजधानी जयपुर के चित्रकूट में स्थित वीसी स्टूडियो ने अपनी पहली एनिवर्सरी मनाई

जयपुर, 12 नवंबर. 2022:इस कार्यक्रम में वीसी स्टूडियो से मॉडलिंग की ट्रेनिंग लेकर रूबरू मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने वाले और अपना नाम करने वाले चेनाराम चौधरी ने न सिर्फ़ जयपुर बल्कि राजस्थान का नाम रोशन किया…इस अवसर पर मौजूद, मिस्टर इंडिया चेनाराम ने बताया कि उन्होंने कड़े परिश्रम और प्रोफेशनल ट्रेनिंग के माध्यम से इस खिताब को जीता …

Read More »

वी लेकर आया अग्निवीर एयर फोर्स एक्स एण्ड वाय परीक्षा की तैयारी के लिए अध्ययन सामग्री

नई दिल्ली, 12 नवम्बर, 2022: इंडियन एयर फोर्स की नौकरियां भारत के युवाओं को सबसे ज़्यादा लुभाती हैं। इंडियन एयर फोर्स ने साल 2023 के लिए अग्निवीर वायु योजना के तहत भर्तियों के अवसरों की घोषणा की है, इसी के मद्देनज़र वी, परीक्षा के साथ साझेदारी में वी ऐप पर अग्निवीर एयर फोर्स एक्स एण्ड वाय ग्रुप की तैयारी के लिए अध्ययन सामग्री लेकर आए हैं। सरकारी परीक्षा की तैयारी के लिए अग्रणी संस्थान परीक्षा पर विशेषज्ञों द्वारा विशेष रूप से तैयार की गई यह सामग्री वी ऐप पर उपलब्ध है, जिसे कैडेट्स डीफेन्स एकेडमी के जाने-माने शिक्षकों ने डिज़ाइन किया गया है। इस के साथ वी के यूज़र अब इंडियन एयर फोर्स की नौकरी की परीक्षा के लिए अध्ययन सामग्री का एक्सेस पा सकेंगे, जिसमें एकेडमी के सर्वश्रेष्ठ अध्यापकों जैसे संजीव ठाकुर द्वारा पेश की गई लाईव क्लासेज़, मॉक टेस्ट आदि शामिल होंगे। केन्द्र एवं राज्य सरकारी नौकरियों के उम्मीदवारों की मदद के लिए वी जॉब्स एण्ड एजुकेशन विभिन्न श्रेणियों  जैसे स्टाफ सलेक्शन कमीशन, बैंकिंग, टीचिंग, डीफेन्स, रेलवे आदि में 150 से अधिक परीक्षाओं के अनलिमिटेड मॉक टेस्ट पेश करता है। यूज़र रु 249 प्रति वर्ष के मामूली सब्सक्रिप्शन पर इसका लाभ उठा सकते हैं। वी जॉब्स एण्ड एजुकेशन विभिन्न श्रेणियों में एक मुफ्त मॉक टेस्ट भी उपलब्ध कराता है। अग्निवीर वायु के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है और उम्मदवार 23 नवम्बर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर वायु के लिए ऑनलाईन परीक्षा 18 जनवरी 2023 से 24 जनवरी 2023 के बीच निर्धारित की गई है। वी के उपभोक्ता वी ऐप पर कभी भी कहीं भी वी जॉब्स एण्ड एजुकेशन प्लेटफॉर्म के माध्यम से टेस्ट मटीरियल का एक्सेस पा सकते हैं। वी ऐप पर वी जॉब्स एण्ड एजुकेशन  पर भारत का सबसे बड़ा जॉब सर्च प्लेटफॉर्म ‘अपना’, अग्रणी इंग्लिश लर्निंग प्लेटफॉर्म ‘एनगुरू’ और सरकारी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ‘परीक्षा’ शामिल हैं।

Read More »

भारतीय जनता पार्टी के महाराणा प्रताप मंडल में सुनील शर्मा को सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया

जयपुर, 11 नवंबर. 2022: भारतीय जनता पार्टी के महाराणा प्रताप मंडल में सुनील शर्मा को सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया है। ब्यावर के वार्ड संख्या 17 में निवासी सुनील शर्मा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक बनने पर भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा एवं मंडल अध्यक्ष नरेश मित्तल को माला व साफ़ा पहनाकर आभार एवं धन्यवाद दिया। …

Read More »